9829219402,
9414038502

News View all

Notice : राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 22 मेडल

सीकर। एनएच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान के 6 विद्यार्थियों ने शाहपुरा भीलवाडा में 25 से 28 अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए सीकर जिले की टीम में चयनित केशवानन्द के छात्रों ने 11 स्वर्ण पदक सहित कुल 22 पदक व 12 रिकार्ड हासिल किये। इस उपलब्धि पर संस्था में खिलाडियों का जोरदार स्वागत किया गया संस्था निदेशक रामनिवास ढाका ने खिलाडियों को सम्मानित किया। जिसमें अंकित सिंह राठौड ने 50,100,200 मीटर बेक स्ट्राॅक में स्वर्ण पदक, 200 मी. एम आई में स्वर्ण पदक, 100 मी. बटर फलाई में स्वर्ण पदक, 4 गुणा 50 मी. मिक्स रिले में स्वर्ण पदक, 4 गुणा 200 मी. फ्री स्टाईल रिले में स्वर्ण पदक, 4 गुणा 100 मी. फ्री स्टाईल रिले में स्वर्ण पदक, 4 गुणा 100 मी. मेडले रिले मे रजत पदक सहित कुल 8 स्वर्ण व 1 रजत पदक हासिल कर अपने नाम 8 रिकार्ड दर्ज किये। इसी क्रम में अजय सिंह ने 4 गुणा 50 मी. मिक्स रिले स्वर्ण पदक, 4 गुणा 200 मी. फ्री स्टाइ्रल रिले में स्वर्ण पदक, 4 गुणा 100 मी. फ्री स्टाईल रिेले में स्वर्ण पदक, 4 गुणा 100 मी. मेडले रिले में रजत पदक, 50, 100 मी. बेक स्ट्राॅक में रजत पदक, 100 मी. फ्री स्टाईल में रजत पदक हासिल कर अपने नाम 4 रिकार्ड दर्ज किये। उर्मिला बिजारणियाॅ ने 200 मी. ब्रेस्ट स्ट्राॅक में कांस्य पदक, 200 मी. बटर फलाई में कांस्य पदक, 4 गुणा 100 मी. फ्री स्टाईल रिले में कांस्य पदक, 4 गुणा 200 मी. एफ.एस. रिले में कांस्य पदक हासिल किये। पिंकी सेवदा ने 4 गुणा 200 मी. एफ. एस. रिले में कांस्य पदक, 4 गुणा 100 मी. एफ. एस. रिले में कांस्य पदक हासिल किये। इस तरह 11 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक व 6 कांस्य पदक केशवानन्द के खिलाडियों ने हासिल किये। इस अवसर पर सहनिदेशक गोपाल सिंह ढाका, टीम कोच विजय भगत व विकास पाटीदार, चैयरमैन सुरेन्द्र सिंह, प्राचार्य चन्द्रशेखर कौशिक, राकेश सैनी, जुगलकिशोर जांगिड, अशोक ढाका, प्रमोद भारद्वाज, रफीक खान सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

Facilities

The Institute has continued to build and extend its commitment to enhancing its facilities. The aim is to preserve the history of the Institute, maximize the use of space available in an environmentally responsible and plan for new & refurbished facilities.